FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandमुनस्यारी

राष्ट्रीय सेवा योजना के तृतीय दिवस के द्वितीय सत्र में बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क📡

मुनस्यारी।  राष्ट्रीय सेवा योजना के तृतीय दिवस के द्वितीय सत्र में बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. चेतन चंद्र जोशी उपस्थित रहे। उन्होंने स्वयंसेवकों को शिष्टाचार एवं जीवन मूल्यों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। डॉ. जोशी ने अपने व्याख्यान में बताया कि शिष्टाचार व्यक्ति के व्यक्तित्व का दर्पण होता है। उन्होंने दैनिक जीवन में व्यवहार, संवाद शैली, बड़ों का सम्मान तथा सामाजिक मर्यादाओं के पालन पर विशेष बल दिया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि एक अच्छा नागरिक बनने के लिए अनुशासन, समय का पालन और सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है।
इस सत्र का मंच संचालन लतिका द्वारा किया गया, जिन्होंने कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से संचालित किया। अंत में रीना द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में एनएसएस नोडल अधिकारी  निधि मारौठिया, एनएसएस समिति के सदस्य डॉ. डी. के. शुक्ला एवं डॉ. पुष्पा कालाकोटी भी उपस्थित रहे।
इस सत्र के माध्यम से स्वयंसेवकों को अपने व्यक्तित्व विकास एवं सामाजिक व्यवहार में सुधार हेतु प्रेरणा मिली तथा कार्यक्रम का समापन सफलतापूर्वक हुआ।

Share This News