बेरीनाग रुईनाथल में रसोई गैस वितरण के लिए गये वाहन चालक के साथ लोगो ने मारपीट की।

एनएचएल नेटवर्क📡
बेरीनाग रुईनाथल में रसोई गैस वितरण के लिए गये वाहन चालक के साथ लोगो ने मारपीट कर दी। मारपीट में घायल वाहन चालक का बेरीनाग अस्पताल में उपचार किया गया।इस मारपीट के बाद गैस कर्मी डरे हुए हैं और उन्होंने पुलिस से सुरक्षा दिए जाने की मांग की है। बुधवार को इंडियन गैस एजेंसी का ट्रक बेरीनाग के पुरानाथल स्थित रूईनाथल क्षेत्र में सिलेंडर वितरण करने गया था। इस दौरान रूईनाथल में कुछ ग्रामीण बिना बुकिंग के सिलेंडर देने की मांग करने लगे। गैस वितरकों के द्वारा नियमों के तहत गैस सिलिंडर देने की बात कही तो एक ग्रामीण भड़क गया पथराव कर वाहन को नुकसान पहुंचाने की बात करने लगा. इस दौरान ट्रक चालक संतोष कुमार के सिर में गहरी चोट लग गई। इससे वहां अफरा तफरी मच गई. इसके बाद घायल चालक को सीएचसी बेरीनाग ले जाकर उपचार कराया गया। गैस एजेंसी के प्रबंधक भास्कर पंत ने बताया कि रसोई गैस वितरण के दौरान बिना बुकिंग के सिलिंडर नहीं देने के दौरान गैस वाहन चालक पर हमला किया गया। रसोई गैस वितरण के दौरान पुलिस सुरक्षा को लेकर पुलिस और खाद्य आपूर्ति विभाग पत्र दिया जा रहा है। भविष्य में बिना पुलिस सुरक्षा के गैस सिलिंडरों का वितरण नहीं किया जायेगा।

