berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

बेरीनाग महाविद्यालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भगीरथ ने फांसी लगाकर जीवन लीला की समाप्त ।

एनएचएल नेटवर्क📡

बेरीनाग । बेरीनाग महाविद्यालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भगीरथ वल्दिया पुत्र दिवान सिंह वल्दिया उम्र 40 वर्ष ने महाविद्यालय परिसर में पेड में फांसी लगाकर कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बृहस्पतिवार सुबह नागदेव वार्ड के सभासद किरन मियान ने पुलिस कोतवाल नरेश कुमार गंगवार को फोन से सूचना दी की किसी व्यक्ति ने महाविद्यालय परिसर में फांसी लगा रखी है। कोतवाल नरेश कुमार गंगवार पुलिस टीम के साथ महाविद्यालय परिसर में पहुंचे देखा तो बेरीनाग महाविद्यालय में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भगीरथ वल्दिया के रूप पुष्टी हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर समुदाय स्वास्थ्य केंद्र बेरीनाग पंहुचा जहा पंचनामा भरकर कर पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सौंप दिया है।

Share This News