berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में “बौद्धिक सम्पदा का अधिकार” पर व्याख्यानमाला का आयोजन।

एनएचएल नेटवर्क📡

बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  में प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय की अध्यक्षता में यूकोस्ट के सहयोग से “बौद्धिक सम्पदा का अधिकार” पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का आयोजन रसायन विज्ञान विभाग के तत्वावधान में किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य वक्ता प्रोफेसर राकेश कुमार पाण्डेय, प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय पाटी,चंपावत रहे। व्याख्यानमाला का आयोजन रसायन विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर, आई. पी.आर. प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ. बी. एस. बिष्ट के नेतृत्व में हुआ। व्याख्यानमाला में मुख्य वक्ता प्रोफेसर आर. के. पाण्डेय ने बताया कि बौद्धिक संपदा का अधिकार हमारे दिमाग से उत्पन्न रचनाओं की सुरक्षा करता है। उन्होंने इंडस्ट्रियल डिज़ाइन, पेटेंट, कॉपीराइट, रिसर्च एंड एकेडेमिया आदि पर विस्तृत चर्चा करते हुए आई.पी.आर. के दुरुपयोग के बारे में भी व्यापक जानकारी दी। कार्यक्रम में डॉ. प्रमेश टम्टा, डॉ. विशाल टम्टा ने सराहनीय भूमिका निभाई। अपने अध्यक्षीय संबोधन में प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम.पाण्डेय ने बताया कि बौद्धिक संपदा का अधिकार के प्रति जागरूकता, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के रचनात्मक क्षमता के परिमार्जन में अति लाभदायक है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सप्ताह समस्त प्राध्यापक प्रेजेंटेशन के माध्यम से आपस में आई.पी.आर.पर चर्चा कर बेहतर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम के अंत में आयोजक सचिव डॉ. जे. एन. पंत ने कार्यक्रम के अध्यक्ष समेत मुख्य वक्ता तथा समस्त प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। संगोष्ठी का संचालन डॉ. लीलाधर मिश्र ने किया। संगोष्ठी में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, अन्य महाविद्यालय के प्राध्यापक(आभासी रूप से) तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share This News