FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandथराली

उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आंदोलन को अब ठेकेदार संघों का भी समर्थन मिला।

हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।

थराली। उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के आंदोलन को अब ठेकेदार संघों का भी समर्थन मिलना शुरू हो गया हैं।इस बीच महासंघ के बैनर तले अपनी 27 सूत्री मांगों को लेकर डिप्लोमा इंजीनियर्स छठवें दिन भी हड़ताल जारी रही।
उत्तराखंड डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के बैनर तले अस्थाई खंड लोक निर्माण विभाग थराली के कार्यालय स्थित धरना स्थल पर अभियंताओं ने छठवें दिन भी अपनी 27 सूत्री मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए धरना दिया। इस दौरान संघ से जुड़े अभियंताओं ने कहा कि जब तक उनकी मांगों को सरकार के द्वारा नहीं माना जाती है, तबतक आंदोलन जारी रहेगा। कहा कि महासंघ से जुड़े सभी सदस्य एक जुट हैं और जबतक उसके हकों में फेसला नही हो जाता हैं तब तक वें अपने कामों पर नही लौटेंगे हड़ताल के छठे दिन थराली, देवाल व नारायणबगड़ के अभियंता अभियंता दयाशंकर बधाणी, संतोष पंत,प्रेम जोशी, संतोष नेगी, आशीष रावत,आशीष रावत,नंदकिशोर भारती, सचिन कुमार, आदित्य कुमार,संतोष नेगी,मुकुल कम्बोज,अंकित सिलोड़ी, संदीप सिंह, उदय कुमार, मनीष रावत,दीक्षा चौहान, विकास राणा , शुभम् प्रजापति,संदीप कुमार आदि बैठे रहे। शनिवार को ठेकेदार संघ देवाल के अध्यक्ष पुष्कर सिंह फर्स्वाण, देवाल के पूर्व जेष्ठ प्रमुख हरेंद्र सिंह कोटेड़ी ने अभियंताओं के आंदोलन को समर्थन देते हुए कहा कि अभियंताओं के कार्य बहिष्कार के कारण तमाम निर्माण कार्यों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा हैं, सरकार को महासंघ से वार्ता कर जल्द से जल्द उचित कदम उठाते हुए हड़ताल को जनहित में समाप्त करवाना चाहिए।

Share This News