FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticspputtarakhandथराली

सामाजिक संस्था वरदान ने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने के लिए स्वच्छता को बढ़ावा दिए जाने के लिए एक चौपाल का आयोजन किया।

हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।

थराली। सामाजिक संस्था वरदान के द्वारा लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने के लिए स्वच्छता को बढ़ावा दिए जाने के लिए एक चौपाल का आयोजन किया।जिस में वक्ताओं ने कहा कि अपने वातावरण एवं शरीर को स्वच्छ रखने से तमाम रोगों से निजात पाया जा सकता हैं।
बुधवार को थराली नगर पंचायत के भेटा वार्ड के सिमलसैण में वरदान संस्था द्वारा स्वास्थ्य चौपाल का आयोजन किया गया,इस चौपाल में नागरिकों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छता को अपने पर बल देते हुए कहा कि सप्ताह में एक सार्वजनिक रूप से सार्वजनिक स्थानों पर सफाई अभियान चलाया जाना चाहिए जिससे हमारे आसपास का वातावरण स्वच्छ रह सकें जिससे प्रदूषण से फैलने वालें रोगों को निमंत्रण किया जा सके।इस मौके पर वरदान संस्था के अध्यक्ष विनोद रावत एवं सचिव अनिल चंदोला ने बताया कि संस्था के द्वारा थराली विकास खंड के सभी 50 गांवों में स्वच्छता के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है,इसी कड़ी में सिमलसैण में भी चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें जैविक एवं अजैविक कूड़े के उचित निस्तारण की जानकारी दी गई।

Share This News