महाविद्यालय में अर्थशास्त्र विभाग के तत्वावधान में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क📡
राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बेरीनाग में प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पांडेय की अध्यक्षता में अर्थशास्त्र विभाग द्वारा “रंगों में अर्थशास्त्र” विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। विभाग प्रभारी डॉ.रश्मि सेलवाल व विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. कल्पना देवी के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने अर्थशास्त्र विषय से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण तथ्यों को रंगों के माध्यम से प्रस्तुत कर अपने रचनात्मकता प्रतिभा को प्रदर्शित किया । डॉ. रश्मि ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आर्थिक विषयों को रचनात्मक रूप से प्रस्तुत करने की क्षमता का विकास करना था।
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने पोस्टरों के माध्यम से विभिन्न आर्थिक अवधारणाओं को आकर्षक रंगों में प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. जे. एन. पंत, डॉ. महेश विश्वकर्मा एवं डॉ. रेनू टम्टा शामिल रहे।
प्रतियोगिता में भूमिका पंत बी. ए. छठां सेम. ने प्रथम स्थान, अंचल बोरा एम.ए चतुर्थ सेम. द्वितीय स्थान तथा सुजल कुमार बी. ए. द्वितीय सेम. ने तृतीय स्थान हासिल किया।
कार्यक्रम के सफल संचालन में डॉ. प्रमेश की सराहनीय भूमिका रही। इस अवसर पर डॉ. अमन वर्मा, डॉ. विशाल टम्टा , डॉ. सुनील पंत तथा डॉ. दीप्ति मिश्रा सहित महाविद्यालय के अन्य शिक्षक एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को बधाई दी गई तथा विद्यार्थियों को इसी प्रकार रचनात्मक गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

