भाजपा नेता दर्पण कुमार ने वन व स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से उनके निवास मे भेट कर उत्तराखण्ड मे जल रहे जंगलो को बचाने के लिए अतिरिक्त कर्मचारी रखे जाने की मांग की। ।

एनएचएल नेटवर्क📡
देहरादून/ बेरीनाग। प्रदेश महामंत्री भाजपा दर्पण कुमार अनुसूचित मोर्चा उत्तराखड ने शुक्रवार को देहरादून मे वन व स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल से उनके निवास मे जाकर भेट की और गगोलीहट विधान सभा मे डाॅक्टर भेजने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही गंगोलीहाट , बेरीनाग क्षेत्र मे फायर सीजन मे जंगलो मे आग आग लगी है ,

इस सम्बन्ध मे उन्होंने मंत्री से निवेदन किया की गंगोलीहाट विधान सभा मे फायर सीजन मे अतिरिक्त स्टाफ की नियुक्ति करने की मांग रखी जिससे समय रहते आग पर काबू पाया जा सके मंत्री ने तुरन्त डीएफओ पिथौरागढ को फोन कर इस पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

