berinagFEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhand

हिमालया इण्टर कालेज के छात्र ने 12वीं में हासिल किए 95.8% अंक।

एनएचएल नेटवर्क📡

‎हिमालया इण्टर कालेज के छात्र शिखर कोहली ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 95.8% अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। उनकी इस शानदार सफलता से स्कूल में खुशी का माहौल है।
‎शिखर ने बताया कि उन्होंने नियमित रूप से प्रतिदिन लगभग 6 घंटे पढ़ाई की और पूरे अनुशासन तथा मेहनत के साथ अपनी तैयारी जारी रखी। उनका मानना है कि लगातार मेहनत और सही मार्गदर्शन से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।  उन्होंने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, विद्यालय के शिक्षकों और स्कूल के सहयोगपूर्ण वातावरण को दिया। शिखर ने विशेष रूप से अपनी माता उमा कोहली और पिता रंजीत कोहली का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके प्रोत्साहन और समर्थन के बिना यह सफलता संभव नहीं थी।
‎शिखर ने कहा कि उनका आगे का लक्ष्य इंजीनियर बनकर देश और समाज के विकास में योगदान देना है। विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने भी उनकी उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मूल रूप से पिल्खी नैनोली गंगोलीहाट निवासी शिखर चौकोडी मे किराये के मकान में अपने पिता के साथ रहता था माताजी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गंगोलीहाट मे सेवारत है।

————————————————————–

प्रियांशी रावत साधना हाईस्कूल खितोली बेरीनाग इंटर मे24 वी रैंक।   

                        

प्रियांशी रावत साधना हाईस्कूल खितोली बेरीनाग इंटर मे 24 वी रैंक , प्रियांशी रावत के पिता राजेश रावत पूर्व सैनिक व वर्तमान में व्यापार संघ अध्यक्ष है माता स्कूल टीचर है प्रियांयी रावत नीट की तैयारी कर डाक्टर बन देश की सेवा करना चाहती है।


रा०इ०का०कांडे किरौली का बोर्ड परीक्षाफल 100% रहा,

डिम्पल कार्की

बेरीनाग के रा०इ०का०कांडे किरौली का बोर्ड परीक्षाफल 100% रहा, जिसमे हाईस्कूल में 33 विद्यार्थियों में से 16 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में तथा इंटरमीडिएट में 39 में से 23 प्रथम श्रेणी में पास किया। इंटरमीडिएट में कला वर्ग में दीप्ति कार्की ने 400अंक प्राप्त किया है डिम्पल कार्की ने 446/500 अंक प्राप्त स्कूल टॉप किया है हाईस्कूल में तनुजा टम्टा ने 395/500 अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है , विद्यालय का प्रधानाचार्य कमलेश पंत ,भूपेंद्र भंडारी ,दिनेश महरा, मनमोहन मेहता ,राजेश पंत,प्रकाश जोशी,सुनील चावला अंजना जोशी ,पूजा राणा,भोपाल राम, मीना, रीता ने सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। 


प्रिंशी कार्की इन्जीनियर बनना चाहती हैं। 

बेरीनाग।  साधना इंटर कॉलेज खितौली बेरीनाग की छात्रा प्रिंसी कार्की ने कक्षा 10 में 96%अंक जिले में दूसरा और प्रदेश की सूची में आठवां स्थान हासिल किया है। प्रिंशी कार्की इन्जीनियर बनना चाहती हैं इसके पिता एस एस बी मे सेवारत है माता ग्रहणी है । ये मूल रूप से सेलावन पाँखू के रहने वाले हैं वर्तमान में बेरीनाग डिग्री कालेज लाइन मे रहते है।साधना इंटर कॉलेज खितौली बेरीनाग की छात्रा प्रिंसी कार्की ने कक्षा 10 में 96%अंक जिले में दूसरा और प्रदेश की सूची में आठवां स्थान हासिल किया है। इस अवसर पर समस्त साधना परिवार ने उन्हें बधाई दी है। और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की

 

बेरीनाग के हिमालया इण्टर कॉलेज चौकोडी  परीक्षा  2025-26  फल  इस बार भी शत प्रतिशत रहा जिसमें कुछ बच्चों ने अच्छी सफलता हासिल की। जिसमे प्रमुख ये रहे।

‎1. शिखर कोहली पुत्र रंजीत कुमार बेरीनाग

‎  8वाँ रैंक 479/500 95.80 प्रतिशत

‎2. ईशा पपोला पुत्री  रूप पपोला चौकोडी

‎15 वॉ रैंक 473/500 94.6 प्रतिशत

‎3. रजत मारकुना पुत्र  भरत मारकुना बेरीनाग 23 वॉ रैंक 464/500, 92.8 प्रतिशत रहा।

‎वही सााधना इण्टर कालेज का बोर्ड परीक्षा 2026 का परीक्षाफल शत्-प्रतिशत रहा,  

‎1- स्वर्ण आगरी 92%

‎2- कल्पना डोबाल 91.8%

‎3- भाविका नेवलिया 86%

‎4- कशक धानिक 79.6%-

‎5- कनक धानिक 78.8%.

‎6- सुहानी बोरा 76.6%

‎7- आस्था आगरी 74.41.

‎8- दिव्यांशी पंत 71.8%

‎9- हिमांशु भाटिया 70.6%

‎10- काजल टम्टा 70.2%.

‎

Share This News