berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में गणित विभाग के तत्वावधान में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन।

एनएचएल नेटवर्क📡

बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर बी. एम. पाण्डेय के दिशा- निर्देशन में “प्रौद्योगिकी और नैतिकता” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वाद-विवाद प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने बढ़ -चढ़कर प्रतिभाग किया तथा इस महत्वपूर्ण विषय पर अपने विस्तृत विचार प्रस्तुत किये। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने मानव जीवन पर टेक्नोलॉजी के लाभ और हानि की व्यापक चर्चा की। कार्यक्रम में डॉ. लीलाधर मिश्र, असिस्टेंट प्रोफेसर अंग्रेजी विभाग, डॉ. मीनाक्षी गोस्वामी, असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल विभाग, डॉ. कल्पना, असिस्टेंट प्रोफेसर अर्थशास्त्र विभाग ने निर्णायक मंडल में सराहनीय भूमिका निभाई। कार्यक्रम में डॉ. लीला धर मिश्र ने टेक्नोलॉजी के बेहतर प्रयोग के बारे में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। डॉ मीनाक्षी गोस्वामी ने प्रतियोगिता में विद्यार्थियों द्वारा किये गए प्रयास की सराहना की तथा विद्यार्थियों को निरंतर प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रयास करने के लिये प्रेरित किया। प्रतियोगिता में धीरज सिंह बी.एससी. सिक्स्थ सेमेस्टर ने प्रथम स्थान, ध्रुव शिव बी.एससी. सिक्स्थ सेमेस्टर ने द्वितीय स्थान तथा शुभम भट्ट बी. एससी. द्वितीय सेमेस्टर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम का संचालन गणित विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर श्रीमती रेनू टम्टा ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share This News