berinagGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

कक्षा 4 मे पढने वाले बच्चे का घर में खलते समय गले में फन्दा लगने मौत।

न्यूज लाइव बेरीनाग कार्यालय संवाददाता कैलाश चन्याल:-
बेरीनाग चौकोडी में किराये के मकान में रह रहे बागेश्वर के नाकुरी निवासी प्रेमा राठौर पत्नी भगत सिह राठौर  के 10 वर्षीय बालक विरेन्द्र की खेलते समय गले मे दुपट्टा फस जाने से मौत हो गयी ।बताया जा रहा है कि बागेश्वर रीमा नाकूरी निवासी प्रेमा राठौर पत्नी भगत सिंह राठौर अपने दो बच्चों को किराय के मकान में रख कर हिमालया इन्टर कॉलेज चोकोडी में पढा रही थी। गुरूवार शाम 6बजे प्रेमा राठौर आपने दो बच्चों के साथ एक पडोसी के बच्ची को कमरे में बन्द कर  पानी के लिए चली । कमरे में तीन बच्चें खेलते खेलते बीरेन्द्र राठौर उम्र 10 ने रोशन दान में चुन्नी डाल कर झूला खेल रहा था। खेलते खेलते वह फिसल गया और उसके  गले में फन्दा लग गया। कमरे में  खेल रहे छोटे बच्चों के देखते ही बच्चों ने विरेन्द्र के गले मे लगा फन्दा काटा । वीरेन्द्र की माता प्रेमा देवी जैसे ही पानी भर कर घर में पहुँची तो वहा वीरेन्द्र जमीन पर बेहोशी की हालत में पडा था। वही दो बच्चे रोने में थे। प्रेमा राठौर यह देख कर बेसुध हो गई उस ने पडोसीयो को इसकी सूचना दी।सूचना मिलते ही पडोसी   घर में आ गये। घर में देवी देवता के नाम से विभूती भी लगाने  लगे, बाद में  साथ के छोटे बच्चों से पूछा गया तो बच्चों ने बताया ददा रोशन दान में खेल रहा था। खेलते खेलते रोशन दान में (चुन्नी)  दुपट्टा से फन्दा     गले मे लग गया था, फिर हमने कैची से काटा , फिर एक गिलास पानी भी पिलाया सर में पानी डाला. बच्चों के कहने पर  उस के गले में निशान देख कर निजी वाहन से वीरेन्द्र की मॉ प्रेमा राठौर, नाना गुलाब सिंह महरा, नरेन्द्र सिंह व पड़ोसियों द्वारा समुदाय स्वास्थ्य केन्द्र बेरीनाग लाया गया । जहा हॉस्पीटल में डॉक्टरो ने  बीरेन्द्र को मृत्यु घोषित कर दिया।जिसे सुनते ही बीरेन्द्र की मॉ प्रेमी देवी बेहोश हो गयी। जिसे हॉस्पीटल में एडमिड करना पडा। थाना अध्यक्ष बलवन्त सिंह कंम्बोज ने बच्चे के गॉव से परिजनों को बुलाकर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय को भेजा गया!
वही हिमालया इन्टर कॉलेज चौकोडी में सुबह से ही बीरेन्द्र राठौर के मौत पर दुःख जताया विद्यालय  शोक मे बन्द रहा। बच्चों की छुट्टी कर दी गई।
Share This News