FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandदेहरादून।मौसम

प्रदेश में इन जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी।

एनएचएल नेटवर्क📡

देहरादून मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के कई जिलों में गरज के साथ बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने पर्वतीय इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। बारिश और तेज हवाओं के चलते तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार आज उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में गरज के साथ बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई गई है। वहीं 3600 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार हैं। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम खराब रहने से यात्रियों और स्थानीय लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। राज्य के अन्य जिलों में भी कहीं-कहीं हल्की बारिश और बादल गरजने का पूर्वानुमान जारी किया गया है। हालांकि मैदानी जिलों में मौसम अधिकतर शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि पर्वतीय क्षेत्रों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं। इसके चलते पेड़ गिरने और बिजली बाधित होने जैसी समस्याएं भी सामने आ सकती हैं।

 

Share This News