विश्व रेडक्रॉस दिवस पर “United in Humanity” की थीम पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क📡
मुनस्यारी राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में विश्व रेडक्रॉस दिवस पर “United in Humanity” की थीम पर विचार गोष्ठी का आयोजन प्रभारी प्राचार्य दुर्गेश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में किया गया । विचार गोष्ठी का आरंभ रेडक्रॉस समिति की सदस्य डॉ० रीतु द्वारा किया गया । इसके बाद IQAC नोडल अधिकारी डॉ० रिफाकत अली द्वारा रेडक्रॉस दिवस के इतिहास, महत्ता, विश्व स्तर पर स्थिति और इसके सामाजिक योगदान के साथ-साथ मानवता के साझा मूल्यों (shared values) को उजागर करने, समाज में समावेशिता (Inclusivity) और भाईचारे को बढ़ावा देने और विविधता में एकता के संदेश देते हुए “मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है” का महत्वपूर्ण संदेश दिया । इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार प्रकट किए । अध्यक्षीय उद्बोधन देते हुए महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य दुर्गेश कुमार शुक्ला ने रेडक्रॉस के सामाजिक योगदान को रेखांकित करते हुए छात्र-छात्राओं को सक्रिय योगदान देने के लिए प्रेरित किया । इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में महाविद्यालय परिवार से प्रभारी प्राचार्य दुर्गेश कुमार शुक्ला, डॉ० राहुल पाण्डेय, चंद्र प्रकाश आर्य, डॉ० उदयभान, डा० दिनेश पाण्डेय, सुश्री निधि मारौठिया, डा० मनीषा पाण्डेय, डॉ० राजेंद्र राणा, प्रेमा पांडे, डॉ० चेतन जोशी, डॉ० रीतु, समस्त कर्मचारीगण एंव छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे ।

