FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandगंगोलीहाट

विश्व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में आज मानवता में एकजुट विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया।

एनएचएल नेटवर्क📡

गंगोलीहाट। विश्व रेडक्रास दिवस के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में आज मानवता में एकजुट विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ रेड क्रॉस के संस्थापक सर हेनरी ड्युनेंट को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर मधुकेश गुप्ता द्वारा रेड क्रॉस के उद्देश्यों से छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया और सदैव जीवन में रेडक्रॉस के सिद्धांतों का पालन करने को कहा। रेडक्रॉस प्रभारी डॉक्टर ममता ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए छात्र-छात्राओं को जीवन में सदैव दया, करुणा जैसी मानवीय भावनाओं को अपनाने के लिए कहा। डॉ हेमा मेहरा, सह प्रभारी रेड क्रॉस द्वारा छात्र-छात्राओं को अपने जीवन में अपनत्व और परस्पर जरूरतमंदों के सहयोग करने में अग्रणी रहने को कहा। डॉ नरेश कापड़ी, असिस्टेंट प्रोफेसर, इतिहास द्वारा छात्र-छात्राओं को एकता के महत्व से अवगत कराया गया। अपना प्रभावशाली वक्तव्य रखते हुए डॉ मनोज कुमार टम्टा, असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल ने रेडक्रॉस के महत्वपूर्ण सिद्धांतों से छात्रों को अवगत कराया। वही डॉ द्विजेश कुमार, असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र ने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों से अवगत कराया और उन मूल्यों का जीवन में अनुसरण करने को कहा। डॉ वीरू राजभर, असिस्टेंट प्रोफेसर अंग्रेजी द्वारा मानवता, एकता जैसे गंभीर विषय पर चर्चा की गई। छात्र-छात्राओं में सपना, ईशा राठौर ने अपने विचार अभिव्यक्त किए।इस अवसर पर महाविद्यालय के कर्मचारी डॉ दीप्ति रावल,  दिनेश चंद्र कोठारी,  बलवंत बिष्ट,  हरीश भट्ट,  भगवान सिंह पंचपाल, राजेंद्र सिंह , विनोद सिंह,  दीपा पंत , लक्ष्मी महर एवं रेड क्रॉस स्वयंसेवी, विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे।

Share This News