berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने  बेरीनाग पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ता  लाल सिंह कोरंगा के आवास पर जाकर उनके पिताजी स्व. चंदन सिंह कोरंगा  के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

एनएचएल नेटवर्क📡

बेरीनाग। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज अपने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बेरीनाग पहुंचकर भाजपा कार्यकर्ता  लाल सिंह कोरंगा के आवास पर जाकर उनके पिताजी स्व. चंदन सिंह कोरंगा (सेवानिवृत्त भारतीय सेना) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से भेंट कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करने की कामना की। उन्होंने कहा कि किसी भी परिजन का निधन परिवार के लिए अत्यंत दुःखद क्षण होता है और इस पीड़ा की भरपाई संभव नहीं है। मुख्यमंत्री ने परिवारजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि राज्य सरकार एवं पार्टी परिवार इस दुःख की घड़ी में उनके साथ खड़ा है।

मुख्यमंत्री कुछ समय तक शोकाकुल परिवार के बीच रहे तथा स्व. चंदन सिंह कोरंगा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना भी की। स्व. चंदन सिंह कोरंगा भारतीय सेना से सेवानिवृत्त थे तथा अपने सरल एवं अनुशासित व्यक्तित्व के लिए क्षेत्र में सम्मानित माने जाते थे। उनके पुत्र श्री लाल सिंह कोरंगा वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में प्रदेश सह-संयोजक (सोशल मीडिया) के दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं।

इस दौरान जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Share This News