जंगलों में आग लगने से पर्यावरण को हो रहा नुकसान।

एनएचएल नेटवर्क📡
बेरीनाग । क्षेत्र में गर्मी बढ़ने के साथ ही जंगलों में आग लगने का प्रकोप जारी है। पिछले तीन दिन से बेरीनाग क्षेत्र के कई जंगल धू-धू कर जल रहे हैं।
बुधवार देर रात बनौली-छलौड़ी मोटर मार्ग से लगे जंगल में आग लगने जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुची और उन्होंने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
इधर, बरसायत, खमलेत बीट, हजेती, जयनगर, कालासीला, चौड़मन्या, शाहगराऊं, राईआगर के जंगल भी धधक रहे हैं। रेंजर चंदा मेहरा ने बताया कि वन कर्मचारी सभी क्षेत्रों में आग बुझाने में जुटे हुए हैं। उन्होंने लोगों से आग बुझाने में सहयोग की अपील की है।

