नौतस घाटी के पास सडक की दीवार टूटी कभी भी हो सकती है बडी घटना ।
न्यूज लाइव टीम के साथ कैलाश चन्याल की रिर्पोट:-
बेरीनाग / गंगोलीहाट रोड पर नौतस घाटी बैन्ड के पास बुधवार के सुबह हलकी बारिश होने से सडक की दिवाल ध्वस्त हो गई है। बेरीनाग से गंगोलीहाट रोज अप डाउन करने वाले शिक्षक सुनील कुमार राजीव नवदेय विद्यालय गंगोलीहाट, शिक्षक किशोर कुमार जोशी जूनियर हाईस्कूल जजोली दशाईथल, कमल किशोर जोशी ने बताया बुधवार को अपने विद्यालय को जाते समय ! जैसे ही नौतस घाटी बैंड पार किया तो हमारा वाहन में भूकम्प जैसा हुआ आगे जा कर गाड़ी से उतरे और इस उघर देखा तो रोड की दीवर पूरी ध्वस्त हो चुकी थी, उपर डामर ही डामर का पर्दा था। उसे देख कर शिक्षक सब डरने लग गये। शिक्षकों ने जितने में रोड के अन्दर की मिट्टी निकली हुई थी ! उस हिस्से में शिक्षको ने पत्थर लगा कर आने वाले वाहनों को संकेत दिया गया।

