जिताऊ प्रत्याशी को ही कांग्रेस पार्टी टिकट देगी, गणेश गोदियाल।

एनएचएल नेटवर्क📡
भाजपा सरकार पर बरसे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, कहा, उत्तराखंड में पेपर लीक का व्यापार जोरों पर।
बेरीनाग/गंगोलीहाट । शुक्रवार को कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा बेरीनाग पहुंची। जहां पर पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान गुड्डू के नेतृत्व छोलिया नृत्य के साथ जोरदार स्वागत किया गया। उधर गंगोलीहाट के व्यालपाटा मैदान में जनसभा हुई। जिसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में प्रदेश सहित कुमाऊं के नेताओं का जमावड़ा रहा। उक्त रैली में कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं सहित पदाधिकारी स्थानीय जीईसी से बाजार होते हुए व्यालपाटा मैदान तक पहुंचे। यहां आयोजित कार्यक्रम में मंच का संचालन जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, विधायक हरीश धामी, पूर्व विधायक ललित फस्वार्ण, हिमेश खर्कवाल, हरीश ऐठानी, प्रदीप पाल आदि का फूलमालाओं से स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में कहा कि जिताऊ प्रत्याशी को ही कांग्रेस पार्टी टिकट देगी और जो प्रत्याशी टिकट से वंचित रह जाएंगे उनको कांग्रेस की सरकार बनने पर उचित सम्मान दिया जाएगा। वहीं उन्होंने कहा कि गंगोलीहाट विधानसभा में भाजपा ने हर बार टिकट बदलकर भोली भाली जनता के साथ छल किया है और देहरादून के गलियारों में चर्चा है कि इस बार भी भाजपा गंगोलीहाट विधानसभा में वर्तमान विधायक का टिकट हर हाल में काटने जा रही है जिससे यह स्पष्ट होता है कि भाजपा के विधायक विकास से कोसों दूर हैं। पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार अपने चरम पर है और भाजपा सरकार भ्रष्टाचारियों को बचा रही है अधिकारी मौज ले रहे हैं। गोदियाल ने कहा उत्तराखंड में पेपर लीक का व्यापार जोरों से चल रहा है इस सरकार में कई हाकम सिंह मौजूद हैं। प्रदेश सरकार में मौजूद मंत्री और उनके परिजन बीस बीस लाख रुपये लेकर नौकरी बेच रहे हैं। गोदियाल ने कहा अवैध खनन के कर्ताधर्ता स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। 1600 स्कूल बंद कर चार सौ नई शराब की भट्टी गांव साधते हुए कहा कि जब भी वह उत्तराखंड आए उन्होंने कभी भी अंकिता भंडारी हत्याकांड के खुलासे के लिय सीएम को आदेशित नहीं किया। पांच किलो राशन की जगह कांग्रेस के शासन में दस वर्ष पूर्व 28 हजार रुपया तौला सोने के दाम को बढ़ाकर एक लाख अस्सी हजार रुपए तोला करके केंद्र सरकार जनता से अनाज के बदले जमकर वसूली कर रही है। कहा कि अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी, केदारनाथ मंदिर में सोना चोरी करना दोहरे इंजन वाली सरकार की उपलब्धि ही नहीं बल्कि धर्म पर आस्था का खिलवाड़ है। उन्होंने हरीश रावत सरकार के पर्वतीय क्षेत्र से विशेष लगाव का उल्लेख करते हुए कहा कि पहाड़ के मडुवे को उन्होंने विश्व स्तर पर पहचान दिलाई। इस दौरान उत्तराखंड सह प्रभारी मनोज यादव, विधायक हरीश धामी, हरीश ऐठानी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान गुड्डू, मनोज टम्टा, आनंद रावत, ललित फर्खाण, हिमेश खर्कवाल, प्रदीप पाल, ब्लॉक प्रमुख विनोद प्रसाद, नगर पालिका अध्यक्ष बेरीनाग हेमा पंत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेम पंत, बेरीनाग नगर अध्यक्ष अमित पाठक, ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सानी, पंकज बोरा, बोरा, वीरेंद्र वीरेंद्र मेहरा, भगवत रौतेला, महेश डसीला, विनोद कार्की, त्रिलोक सिंह आदि थे।

