FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticspputtarakhandदेहरादून।

विधायक फकीर राम टम्टा ने  शिष्टाचार भेंट कर विधानसभा क्षेत्र के मोटर मार्गों से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

एनएचएल नेटवर्क📡

देहरादून में लोक निर्माण विभाग के सचिव विधायक फकीर राम टम्टा ने  शिष्टाचार भेंट कर विधानसभा क्षेत्र के प्रथम चरण एवं द्वितीय चरण के मोटर मार्गों से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

इस अवसर पर उन्हें एक विस्तृत पत्र सौंपते हुए अनुरोध किया गया कि क्षेत्र की जनता की वर्षों पुरानी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रथम चरण एवं द्वितीय चरण के अंतर्गत प्रस्तावित मोटर मार्गों के निर्माण कार्यों हेतु प्राथमिकता के आधार पर धनावंटन/वित्तीय स्वीकृति शीघ्र प्रदान की जाए, ताकि विकास कार्यों में तेजी आए और आम जनता को बेहतर सड़क सुविधाओं का लाभ मिल सके।उन्होंने बताया हमारा निरंतर प्रयास है कि विधानसभा क्षेत्र का प्रत्येक गाँव बेहतर सड़क संपर्क से जुड़ सके और विकास की गति अंतिम छोर तक पहुँचे। जनहित सर्वोपरि है, और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रयास लगातार जारी रहेगा।

Share This News