बेरीनाग में बहुउद्देशीय स्वस्थ्य शिविर में उमड़ी भारी भीड़ ।

एनएचएल नेटवर्क📡
बेरीनाग ।- सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेरीनाग में शनिवार से तीन दिवसीय निःशुल्क बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविर शुरू हो गया है। शिविर का शुभारंभ दर्जा राज्य मंत्री नारायण राम आर्या और नगरपालिका अध्यक्ष हेमा पंत ने किया ।इस मौके पर दर्जा राज्य मंत्री नारायण राम आर्या ने कहा की निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में हजारों लोगों को लाभ मिल रहा है सीएम पुष्कर धामी के नेतृत्व में प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में बहुउद्देशीय स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। जिससे लोगों को घर के पास स्वास्थ्य सेवा मिल सके।

इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डां देवेश ने बताया कि शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ और बाल रोग विशेषज्ञ, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ, दंत रोग विशेषज्ञ फिजीशियन के द्वारा मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ ही ब्लड टेस्ट, एक्सरे, ईसीजी आदि भी किया जा रहा है शिविर में दिव्यांग प्रमाण पत्र, आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी बनाये जा है। शिविर में पहले दिन बडी संख्या में भीड़ लगी रही। इस मौके पर ज्येष्ठ प्रमुख धीरज बिष्ट, डिप्टी सीएमओ डा. प्रशांत कौशिक, प्रभारी चिकित्साधिकारी डां देवेश टम्टा, बाल रोग विशेषज्ञ डा. जयराज सिंह नबियाल,नेत्र सर्जन डा. शिखा टोलिया, ईएनटी सर्जन डा. स्वाती बेलाल, हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. योगेश कुमार गौतम, फिजीशियन डा यशपाल माहरा, डा. चन्द्रप्रभा, डां संध्या कार्की, उज्ज्वल टोलिया, प्रमोद कुमार, राजेंद्र बिष्ट, तनुजा बिष्ट, राजवीर, एन एस रावत, रजत मोहन, रेखा पंवार सहित आदि मौजूद रहे।


