गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जायेगा, करम राम।

एनएचएल नेटवर्क📡
गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किए जाने हेतु पूर्व अनु सचिव करम राम द्वारा विगत एक माह से किए जा रहे निरंतर प्रयासों का सकारात्मक परिणाम अब देखने को मिल रहा है।करम राम ने बताया कि क्षेत्र में डॉक्टरों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से मैं जून माह में तीन बार देहरादून गया तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों, स्वास्थ्य मंत्री एवं मुख्यमंत्री से गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत रिक्त पड़े डॉक्टरों के पदों को शीघ्र भरने का निरंतर आग्रह करता रहा। इसी का परिणाम है कि आज गंगोलीहाट क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कन्डाराछीना, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गंगोलीहाट तथा बेरीनाग क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भुवनेश्वर एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धरमघर में डॉक्टरों की तैनाती हो चुकी है तथा अधिकांश डॉक्टरों द्वारा कार्यभार भी ग्रहण कर लिया गया है।
वर्तमान में गणाई, बनकोट तथा चौरपाल में भी डॉक्टरों की तैनाती हेतु अनुरोध किया है। यहाँ भी शीघ्र ही डॉक्टर कार्यभार ग्रहण कर क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा ।
गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के मेरे अनुरोध को स्वीकार करने हेतु मुख्यमंत्री , स्वास्थ्य मंत्री , स्वास्थ्य विभाग के सचिव अधिकारियों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।

