थल पिथौरागढ़ में हरेला पर्व पर खनन विभाग ने चलाया वृक्षारोपण अभियान, 2000 से अधिक पौधे रोपे।

एनएचएल नेटवर्क📡
पिथौरागढ़। हरेला पर्व के अवसर पर जनपद पिथौरागढ़ में खनन विभाग की ओर से व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में आयोजित इस अभियान में जिले के खनन पट्टाधारकों, स्टोन क्रशर स्वामियों एवं भंडारणकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।
जिला खनन अधिकारी मयंक आर्या ने बताया कि अभियान के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में खनन पट्टाधारकों, स्टोन क्रशर स्वामियों एवं भंडारणकर्ताओं के सहयोग से 2000 से अधिक पौधों का रोपण किया गया। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने वाला महत्वपूर्ण लोकपर्व है।

उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधरोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल और संरक्षण भी आवश्यक है। खनन विभाग की ओर से पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ ही भविष्य में भी ऐसे अभियान जारी रखने पर जोर दिया गया।

