berinagFEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhand

हरेला पर्व पर बेरीनाग वोकल्स यूथ क्लब की सराहनीय पहल, ‘एक पेड़, एक परिवार’ अभियान के तहत खितोली में रोपे फलदार पौधे। 

एएनएचएल नेटवर्क📡

​बेरीनाग।उत्तराखंड के लोक पर्व हरेला के शुभ अवसर पर बेरीनाग वोकल्स यूथ क्लब ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक अनूठी और अनुकरणीय पहल की है। क्लब द्वारा “एक पेड़, एक परिवार” अभियान के अंतर्गत क्षेत्र के खितोली गांव में बड़े स्तर पर फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य न केवल प्रकृति का श्रृंगार करना है, बल्कि भविष्य में इन फलदार वृक्षों के माध्यम से ग्रामीणों को आर्थिक और दीर्घकालिक लाभ पहुंचाना भी है।

​संरक्षण का लिया संकल्प

​कार्यक्रम के दौरान क्लब के सभी युवाओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। केवल पौधा लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि उसे जीवित रखना असली जिम्मेदारी है—इसी सोच के साथ सभी सदस्यों ने रोपे गए पौधों के नियमित संरक्षण और देखभाल का सामूहिक संकल्प लिया। इस दौरान युवाओं ने ‘हरित उत्तराखंड’ का संदेश देते हुए पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई।

​क्षेत्रवासियों से की भावुक अपील। 

​बेरीनाग वोकल्स यूथ क्लब के पदाधिकारियों ने समस्त क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि,  “हरेला पर्व सिर्फ पौधे लगाने का दिन नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आभार जताने का उत्सव है। हर परिवार को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी संतान की तरह देखभाल करनी चाहिए।”

Share This News