berinagFEATUREDLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

महाविद्यालय के खस्ताहाल सड़क को लेकर प्रदर्शन। 

एनएचएल नेटवर्क📡

बेरीनाग। बेरीनाग नगर में महाविद्यालय ओर बेरीनाग मंदिर को जोडने वाले खस्ताहाल मार्ग को लेकर मंगलवार शाम 5बजे व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत के नेतृत्व में नागदेव वार्ड के युवा बुजुर्ग और महिलायें एकत्र हुई और खस्ताहाल माग को ठीक नहीं करने के सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया और कहा की खस्ताहाल मार्ग की स्थानीय विधायक और जनप्रतिनिधियों के द्वारा कोई सुध नही ली जा रही है आये दिन मार्ग में दो पहिया वाहन चालक दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं कई बार मार्ग को ठीक करने की मांग की जा चुकी है लेकिन उसके बाद बाद सिर्फ कुछ हिस्से में खानापूर्ति के लिये कार्य किया जाता है इस मार्ग में वाहन चलाना तो दूर और चलना भी दुर्भर हो गया है जिससे छोटे छोटे स्कूली बच्चों को ओर अधिक परेशानी हो रही है यदि शीघ्र मार्ग को ठीक नहीं किया जाता है तो विधायक आवास और नगरपालिका और लोनिवि कार्यालय का घेराव कर आंदोलन किया जायेगा। और इस मार्ग में कोई भी दुर्घटना होती है तो उसके लिए सरकार और स्थानीय प्रशासन की जिम्मेदारी तय होगी। इस मौके पर छात्र संघ कोषाध्यक्ष

आयुष सलौनी , पूर्व प्रधानाचार्य केदार सिंह रावत,गणेश रावत, सीए. उपाध्याय, सचिन डांगी, मनीष रौतेला, आनंद सिंह, राजकुमार, शोभा बिष्ट, हेमा खनका, लीला मेहरा हिमानी, कमला कठायत राधिका गिरी, पद्मा धामी, दीपा, कमला, नीमा, कवीता, मंजू सहित आदि मौजूद रहे।

Share This News