berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

सड़क निर्माण की माँग को लेकर कांग्रेस शिष्टमंडल ने लोनिवि अधिशासी अभियंता से की वार्ता, सौंपा ज्ञापन। 

​न्यूज़ होम लाइव संवाददाता

​बेरीनाग। रीमा-रैतोली-गुरना रजवार-पिलखी-मायल-मुवानी मोटर मार्ग निर्माण की माँग को लेकर कांग्रेस के  खजान गुड्डू के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल ने लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) बेरीनाग के अधिशासी अभियंता से मुलाकात की।

​वार्ता के दौरान शिष्टमंडल ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू करने की माँग की और अधिशासी अभियंता को एक ज्ञापन भी सौंपा।

​अधिशासी अभियंता द्वारा शिष्टमंडल को जानकारी देते हुए बताया गया कि संबंधित सड़क राज्य सेक्टर के अंतर्गत आती है और फिलहाल फॉरेस्ट क्लीयरेंस (वन भूमि हस्तांतरण) की प्रक्रिया में लंबित है। उन्होंने सकारात्मक आश्वासन देते हुए कहा कि आगामी 20 अगस्त तक इस मामले में ठोस व सकारात्मक कार्यवाही होने की पूरी संभावना है।

​शिष्टमंडल में बेरीनाग के पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष हेम पंत, कनालीछीना ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमल दीप सिंह बिष्ट, बेरीनाग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनोज सानी, मुवानी के उप ग्राम प्रधान शोभन कार्की, मायल ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मनोज भंडारी, जिला पंचायत सदस्य पंकज बोरा, जितेश खनका, मायल ग्राम पंचायत के उप प्रधान हरीश बोरा, संजय भट्ट, मनोज कठायत, अमित रावत, मुकेश भट्ट, करन भट्ट तथा राम सिंह भंडारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Share This News