FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandमुनस्यारी

एंटी ड्रग्स सेल के तत्वावधान में प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ० भारत सिंह की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया ।

मुनस्यारी संवाददाता। 

मुनस्यारी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,  पिथौरागढ़ में एंटी ड्रग्स सेल के तत्वावधान में प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ० भारत सिंह की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया । इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को ड्रग्स (मादक पदार्थों) के सेवन से होने वाले गंभीर नुकसानों के प्रति सचेत करना और उन्हें इससे बचाव के उपायों के बारे में विस्तृत जानकारी देना था। कार्यक्रम का संचालन IQAC प्रभारी डॉ० रिफाकत अली ने किया । कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए ड्रग्स जागरूकता से संबंधित एक लघु फिल्म (Short Film) भी प्रदर्शित की गई, जिसे सभी उपस्थित लोगों ने ध्यानपूर्वक देखा। इस महत्वपूर्ण अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापकगण और शिक्षणेत्तर स्टाफ उपस्थित रहे।

Share This News