महाविद्यालय एक दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मुनस्यारी संवाददाता।
मुनस्यारी।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बी०ए० तृतीय सेमेस्टर के प्रवेशार्थी छात्र-छात्राओं के लिए महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ० भारत सिंह की अध्यक्षता एवं परीक्षा प्रभारी डॉ० रिफाकत अली के संयोजन में एक दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन राजनीति विज्ञान विभाग प्रभारी डॉक्टर रिफाकत अली के द्वारा किया गया। इंडक्शन कार्यक्रम में डॉक्टर रिफाकत अली द्वारा NEP – 2020 के नवीन पाठ्यक्रम, विषय संयोजन, क्रेडिट व्यवस्था और सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, डिग्री और पी०जी० के सम्बन्ध में विस्तार पूर्वक जानकारी छात्र- छात्राओं के साथ साझा की गई । कार्यक्रम में अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रभारी प्राचार्य डॉ० भारत सिंह ने छात्र-छात्राओं को अधिकाधिक कक्षाओं में उपस्थिति के लिए प्रोत्साहित किया ।
कार्यक्रम में निधि मरौठिया, डॉ०रितु, डॉ० रीता आर्य, डॉ० प्रशान्त जोशी, डॉ० राजेन्द्र सिंह, डॉ० मनीषा पाण्डेय, डॉ० चेतन चंद्र जोशी, डॉ० दिनेश चंद्र पाण्डेय, डॉ० अशोक कुमार मौर्य, हेम चन्द्र द्विवेदी, कार्यालय से गणेश फर्स्वाण, हेमा पंचपाल, लक्ष्मी, लक्ष्मण बिष्ट एवं त्रिलोक राम सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

