berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

श्री ईस्ट देव बेरीनाग मंदिर में उमड़ा आस्था का जनसैलाब, श्रीमद्देवी भागवत कथा में भक्ति रस से सराबोर हुए श्रद्धालु।

बेरीनाग संवाददाता

​बेरीनाग: पिथौरागढ़ जिले के बेरीनाग स्थित श्री ईस्ट देव मंदिर के पवित्र प्रांगण में आयोजित श्रीमद्देवी भागवत महापुराण कथा में श्रद्धालुओं का अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा। कथा व्यास राजेश पंत ने श्रीमद्देवी भागवत की महिमा का भावपूर्ण वर्णन कर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं को भक्ति रस से सराबोर कर दिया।

​कथा का वाचन करते हुए व्यास राजेश पंत ने बताया कि सनातन परंपरा के 18 पुराणों में श्रीमद्देवी भागवत महापुराण को सर्वोपरि स्थान प्राप्त है। उन्होंने कहा कि मां भगवती की साधना से जीव को परम शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है।

​प्रसंग की चर्चा करते हुए कथा व्यास ने बताया कि मां भगवती ने त्रिदेवों—ब्रह्मा, विष्णु और महेश को अपने दिव्य मढ़ी द्वीप धाम के दर्शन कराए और उन्हें सृष्टि के संचालन हेतु उनकी शक्तियां वरदान स्वरूप प्रदान कीं।

​कथा के दौरान भगवान श्री राम के जन्म के प्रसंग का भी सुंदर वर्णन किया गया। कथा व्यास ने बताया कि प्रभु श्री राम ने लंका पर विजय प्राप्त करने के लिए नौ दिनों तक नवरात्रि का कठोर व्रत रखकर मां भगवती की उपासना की थी, जिसके फलस्वरूप उन्हें रावण पर विजय प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त, प्रसंग के माध्यम से देवर्षि नारद के अहंकार के अंत की कथा भी श्रद्धालुओं को सुनाई गई।

​कथा स्थल पर दिनभर जय माता दी के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने कथा का आनंद लिया और आरती के बाद प्रसाद ग्रहण किया।

Share This News