राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में भूगोल एवं गणित विभाग के संयुक्त तत्वावधान में वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन।

बेरीनाग संवाददाता।
बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय के मार्गदर्शन से अखिल भारतीय शिक्षा समागम 2026 के तहत भूगोल विभाग व गणित विभाग द्वारा संयुक्त रूप से’क्या आधुनिक तकनीक पर्यावरण संरक्षण की प्रभावी कुंजी है ‘विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने पक्ष और विपक्ष में बेहतरीन तर्कों के साथ वाद विवाद प्रतियोगिता को काफी बेहतरीन बनाया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर बी.ए पंचम सेमेस्टर के गौरव पाठक द्वितीय स्थान पर शुभम भट्ट बीएससी तृतीय सेमेस्टर तृतीय स्थान पर नेहा बोरा बीएससी तृतीय सेमेस्टर ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में प्रभारी प्राचार्य डॉ महेश चंद्र पांडे व गणित विभाग के विभाग प्रभारी डॉ पूरन सिंह मेहरा ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण में AI की भूमिका और आधुनिक तकनीक के बारे में बताया निर्णायक मंडल में डॉ ललित सिंह रावत,डॉ अश्विन कुमार डॉ लक्ष्मण देव सिंह ने सराहनीय भूमिका निभाई कार्यक्रम का सफल संचालन भूगोल विभाग प्रभारी विनीता टम्टा द्वारा किया गया कार्यक्रम में डॉ मीनाक्षी गोस्वामी असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल विभाग डॉ रेनू टम्टा असिस्टेंट प्रोफेसर गणित विभाग ने अपना सराहनीय सहयोग दिया

