berinagFEATUREDGeneralJobsLatestNewspithoragarhpputtarakhand

टाटा मोटर्स में करियर का सुनहरा अवसर, 10 अगस्त को कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव।

बेरीनाग संवाददाता। 

बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बेरीनाग द्वारा युवाओं को रोजगार एवं उद्योग जगत से जोड़ने के उद्देश्य से 10 अगस्त 2026 को 11 बजे से महाविद्यालय परिसर में टाटा मोटर्स पंतनगर के सहयोग से विशेष प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित की जा रही है। भर्ती प्रक्रिया Quess Corp Ltd. के माध्यम से 3 वर्षीय NAPS अप्प्रेंशिप (Learn & Earn Programme) के अंतर्गत होगी।

इस अवसर पर 18 से 23 वर्ष आयु के 12वीं, ITI तथा स्नातक उत्तीर्ण युवक-युवतियां प्रतिभाग कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को टाटा मोटर्स के प्रोडक्शन, असेम्बली, क्वालिटी, मेंटेनेंस एवं मैन्युफैक्चरिंग जैसे विभिन्न विभागों में व्यावहारिक एव औद्योगिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।

अप्प्रेंशिप के दौरान अभ्यर्थियों को प्रथम वर्ष ₹16,250, द्वितीय वर्ष ₹17,550 तथा तृतीय वर्ष ₹18,050 प्रतिमाह स्टाइपेंड मिलेगा। इसके साथ Mechatronics डिप्लोमा, इंडस्ट्री ट्रेनिंग, कार्यानुभव प्रमाणपत्र, स्किल डेवलेपमेंट तथा आधुनिक औद्योगिक तकनीकों का व्यावहारिक अनुभव भी प्राप्त होगा। कंपनी की ओर से बस, कैंटीन, मेडिकल, हेल्थ इंश्योरेंस, यूनिफॉर्म एवं सेफ्टी शूज जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

महाविद्यालय प्रशासन ने योग्य अभ्यर्थियों से इस बेहतरीन रोजगार एवं कौशल-विकास अवसर का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की है। प्रतिभागियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, निवास प्रमाण-पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो एवं रिज्यूमे साथ लाना होगा।

“पढ़ाई के बाद नौकरी की तलाश नहीं—कौशल, प्रशिक्षण और कमाई के साथ करियर की शुरुआत!”

Share This News