चौकोड़ी-बेरीनाग भूमि मामला: ADM कोर्ट के आदेश पर चर्चा के लिए आज TRC चौकोड़ी में संघर्ष समिति की अहम बैठक।
चौकोड़ी-बेरीनाग भूमि मामला:

बेरीनाग संवाददाता
बेरीनाग/चौकोड़ी। चौकोड़ी-बेरीनाग भूमि के संबंध में माननीय न्यायालय एडीएम (ADM) कार्यालय पिथौरागढ़ द्वारा हाल ही में जारी किए गए आदेश के बाद स्थानीय स्तर पर हलचल तेज हो गई है। इस नए न्यायिक आदेश पर विस्तृत विचार-विमर्श और आगे की भावी रणनीति तय करने के लिए ‘चौकोड़ी भूमि संघर्ष समिति’ द्वारा आज दोपहर 12 बजे पर्यटन आवास गृह (TRC) चौकोड़ी में एक अति महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है।
संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि पिथौरागढ़ एडीएम कोर्ट का निर्णय क्षेत्र के भूमि हितों से सीधा जुड़ा हुआ है, जिस पर गहराई से मंथन करना आवश्यक है। बैठक में कोर्ट के आदेश के प्रत्येक पहलू की समीक्षा की जाएगी और जनहित में सर्वसम्मति से आगे के कदमों का ऐलान किया जाएगा।
समिति की ओर से क्षेत्र के समस्त पदेन सम्मानित जनप्रतिनिधियों, संघर्ष समिति के पदाधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय निवासियों से आज दोपहर 12 बजे TRC चौकोड़ी में समय पर पहुंचकर अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराने का साग्रह अनुरोध किया गया है, ताकि भूमि अधिकारों की इस लड़ाई को एकजुट होकर आगे बढ़ाया जा सके।

