महाविद्यालय में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित, नेहा गोस्वामी ने मारा मैदान।

मुनस्यारी संवाददाता।
मुनस्यारी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आज स्थानीय महाविद्यालय में प्रभारी प्राचार्य डॉ० राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में एक भव्य प्रश्नोत्तरी (क्विज़) प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में देशभक्ति की भावना को जागृत करना और राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास व महत्व के प्रति जागरूक करना रहा।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों के छात्र-छात्राओं ने बड़े उत्साह और ऊर्जा के साथ भारी संख्या में प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता के परिणाम:
कड़ी स्पर्धा के बीच छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिसके परिणाम निम्नवत रहे:
प्रथम स्थान: नेहा गोस्वामी (बी०ए० पंचम सेमेस्टर)
द्वितीय स्थान: शीला (बी०ए० तृतीय सेमेस्टर)
तृतीय स्थान: युवराज (बी०ए० प्रथम सेमेस्टर)
सफल आयोजन एवं मार्गदर्शन:
कार्यक्रम का कुशल आयोजन सैन्य विज्ञान विभाग के प्रभारी डॉ० राजेन्द्र सिंह तथा अर्थशास्त्र विभाग के प्रभारी डॉ० अशोक कुमार मौर्य के दिशा-निर्देशन में संपन्न हुआ। निष्पक्ष मूल्यांकन के लिए इतिहास विभाग के सहायक प्राध्यापक डॉ० प्रशांत जोशी एवं डॉ० पुष्पा कालाकोटी ने निर्णायक मण्डल की भूमिका निभाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रभारी प्राचार्य डॉ० राहुल पाण्डेय ने विजेताओं को बधाई दी और सभी विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त सम्मानित प्राध्यापकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

