berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में ” शिक्षा में कृतिम बुद्धिमत्ता (ए. आई.) विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन।

बेरीनाग संवाददाता। 

बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में ” शिक्षा में कृतिम बुद्धिमत्ता (ए. आई.)” विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय ने की। विद्यार्थियों में तार्किक चिंतन, अभिव्यक्ति कौशल, आत्मविश्वास एवं नेतृत्व क्षमता के विकास के उद्देश्य से वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विषय के पक्ष एवं विपक्ष में अपने विचार प्रभावशाली एवं तार्किक ढंग से प्रस्तुत किए।

प्रतियोगिता के पक्ष में शुभम भट्ट ने प्रथम, मुस्कान पांडे ने द्वितीय तथा अंकिता बोरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं विपक्ष में हिमानी मनराल ने प्रथम, अंशु ने द्वितीय तथा नेहा बोरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त ओम प्रकाश जोशी एवं भावना ने भी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन निर्णायक मंडल द्वारा किया गया। निर्णायक मंडल में डॉ. लक्ष्मण, डॉ. विनिता, डॉ. रेनू एवं डॉ. कल्पना रहे। निर्णायकों ने विद्यार्थियों के तर्क, विषय-वस्तु, प्रस्तुतीकरण, आत्मविश्वास एवं अभिव्यक्ति के आधार पर प्रतिभागियों का मूल्यांकन किया।

कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. रश्मि सेलवाल द्वारा किया गया। प्रतियोगिता की तकनीकी टीम में डॉ. महेश विश्वकर्मा ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बी. एम. पांडेय ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वाद-विवाद जैसी प्रतियोगिताएँ विद्यार्थियों में तार्किक सोच, आत्मविश्वास एवं प्रभावी संप्रेषण क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें भविष्य में भी ऐसी गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. प्रमेश टम्टा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। उन्होंने प्राचार्य, निर्णायक मंडल, मंच संचालन एवं तकनीकी टीम, महाविद्यालय के समस्त सहयोगी सदस्यों तथा प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में डॉ. लीलाधर मिश्र, डॉ. कवीन्द्र सिंह बोरा, डॉ. गरिमा देव, पूजा भट्ट सहित अन्य प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Share This News