FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticspputtarakhandथराली

थराली में भारी बारिश के बीच धूमधाम से निकली ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे।

हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट। 

​थराली (चमोली): स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा – हर दिल तिरंगा’ अभियान के तहत तहसील मुख्यालय थराली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मंडल इकाई द्वारा एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया।

​लगातार हो रही बारिश के बावजूद स्थानीय लोगों और कार्यकर्ताओं के उत्साह में कोई कमी नजर नहीं आई। रैली के शुभारंभ से पूर्व भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प वर्षा की गई और सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया गया।

​इसके बाद हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, महिलाओं, युवाओं और स्कूली छात्र-छात्राओं ने नगर क्षेत्र में देशभक्ति के नारों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली।

​राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है तिरंगा

​रैली के समापन पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं है, बल्कि यह देश के करोड़ों नागरिकों की भावनाओं, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और राष्ट्र के स्वाभिमान का प्रतीक है। वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ आह्वान को जन-जन में राष्ट्रप्रेमी भावनाएं जगाने वाला कदम बताया और युवाओं से संविधान एवं राष्ट्रीय कर्तव्यों के प्रति सजग रहने का आग्रह किया।

​इस अवसर पर दर्जाधारी राज्य मंत्री बलवीर घुनियाल, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र भारती, भाजपा मंडल अध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह, देवी जोशी, पूर्व प्रमुख राकेश जोशी, मोहन बहुगुणा, कृष्णपाल गुसाईं, उमेश पुरोहित, सुरेंद्र सिंह रावत, प्रकाश चंदोला, भगवती पांडे, मंडल मंत्री सुनीता बिष्ट और प्रेमा खंपा सहित कई गणमान्य लोग व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Share This News