FEATUREDGeneralLatestNewsppछत्तीसगढ़जांजगीर चाम्पाराज्य

गृहग्राम में अभिषेक करना सौभाग्य का विषय – एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ।

अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट

जाँजगीर चाँपा — आज नागपंचमी का पर्व भोलेनाथ के भक्तों के लिये विशेष महत्व रखता है। श्रावण सोमवार के साथ ही नागपंचमी का दुर्लभ संयोग होने से आज सुबह से ही सभी जगह शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ भगवान शिव को जल और दुग्धाभिषेक करने के लिये उमड़ी रही। इसी कड़ी में आज नागपंचमी के पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में

धरमजयगढ़ (रायगढ़) में पदस्थ अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) सिद्धांत तिवारी सपरिवार शामिल हुये। उन्होंने अपनी धर्मपत्नी श्रीमति डॉ० शाम्भवी तिवारी के साथ अपने पैतृक निवास मांँ शंवरीन दाई की पावन धरा ग्राम अमोरा (महंत) के सागर तालाब के तट पर स्थित एवं अपने पूर्वजों द्वारा निर्मित प्राचीन शिव मंदिर में विधि विधान से शिवपूजन , शिवार्चन एवं रुद्राभिषेक किया। आचार्य के मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का दूध , दही , घी , शहद और गंगाजल से अभिषेक किया गया। इसके पश्चात हवन , महाआरती और प्रसाद वितरण के साथ यह अभिषेक सम्पन्न हुआ। यह कार्यक्रम पंडित सुखनंदन पाण्डेय ( मल्लू महाराज) के आचार्यत्व में संपादित हुआ। इस अवसर पर एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने कहा कि गृहग्राम की मिट्टी से जुड़कर यहां पूजा करने का सौभाग्य मिला। उन्होंने बाबा भोलेनाथ से गांव की शांति , सुरक्षा और सभी नागरिकों के सुख-समृद्धि की कामना की। इसके अलावा शिव मंदिर में दिन भर पूजा – पाठ , भजन – कीर्तन का कार्यक्रम जारी रहा।

Share This News