राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुनस्यारी में ‘मानसिक स्वास्थ्य’ पर विशेष बौद्धिक सत्र आयोजित।

मुनस्यारी संवाददाता।
मुनस्यारी: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, मुनस्यारी में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के 6 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) शिविर के अंतर्गत विशेष बौद्धिक सत्र का आयोजन किया गया। NSS इकाई एवं आंतरिक शिकायत समिति (ICC) के संयुक्त तत्वावधान तथा IQAC समिति के समन्वयन में आयोजित इस सत्र का मुख्य विषय ‘मानसिक स्वास्थ्य एवं मानसिक कल्याण’ रहा।
कार्यक्रम का आयोजन प्रभारी प्राचार्य डॉ. राहुल पाण्डे के निर्देशन एवं डॉ. भारत सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। सत्र को सफल बनाने में NSS कार्यक्रम अधिकारी सुश्री निधि मारौठिया, डॉ. रीता आर्या और डॉ. चेतन चंद्र जोशी का विशेष सहयोग रहा।
सत्र में ‘नमन’ संस्था की विशेषज्ञ सोशल वर्कर सुश्री पूजा ने विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद किया। उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी भ्रांतियों, मिथकों और समस्याओं की पहचान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य भी शारीरिक स्वास्थ्य जितना ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने छात्रों को प्रेरित किया कि मानसिक तनाव या समस्या होने पर बिना किसी झिझक के विशेषज्ञों की सलाह लेनी चाहिए।
इस अवसर पर IQAC समन्वयक डॉ. रिफाक़त अली, डॉ. चंद्र प्रकाश आर्या, डॉ. अमित कुमार टम्टा, डॉ. उदय भान, डॉ. रीतु, डॉ. प्रशांत जोशी, डॉ. प्रेमा पांडेय, डॉ. दिनेश चंद्र पांडेय, डॉ. राजेंद्र सिंह राणा, डॉ. अशोक कुमार मौर्या, डॉ. मनीषा पांडेय एवं योग शिक्षक श्री हेम चंद्र द्विवेदी सहित समस्त प्राध्यापक व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

