FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

पिथौरागढ़: 29.79 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार, एसओजी और घाट पुलिस की संयुक्त कार्रवाई।

पिथौरागढ़ संवाददाता। 

​पिथौरागढ़: जनपद में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी और चौकी घाट पुलिस टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। घाट बैरियर पर सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने एक शातिर नशा तस्कर को 29.79 ग्राम हेरोइन (स्मैक) के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

​एसओजी प्रभारी नीरज भाकुनी और कोतवाली पिथौरागढ़ के प्रभारी निरीक्षक ललित मोहन के नेतृत्व में चलाए गए चेकिंग अभियान के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर अभियुक्त को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके पास से 29.79 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

​गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

​नाम: योगेश लुंठी उर्फ जोगा (उम्र 26 वर्ष)

​निवासी: लिन्ठ्यूड़ा, पिथौरागढ़

​कार्रवाई: एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 8/21 के तहत मुकदमा दर्ज

​पूछताछ में हुए अहम खुलासे

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि अभियुक्त झनकट से किसी व्यक्ति से हेरोइन खरीदकर पिथौरागढ़ लाता था। वह इसकी छोटी-छोटी पुड़िया (बिट) बनाकर युवाओं को बेचता था। अभियुक्त का पुराना आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह पहले भी हेरोइन तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस अब नशा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

​पुलिस टीम में शामिल सदस्य

कार्रवाई करने वाली टीम में घाट चौकी प्रभारी उ0नि0 सुरेश कम्बोज, एसओजी उ0नि0 मनोज कुमार, हे0का0 देवेन्द्र सिंह, हे0का0 उमेश चन्द्र सती, का0 सतेन्द्र सुयाल तथा का0 सोनू कार्की शामिल रहे।

​जनपद पुलिस की अपील

पुलिस प्रशासन ने आम जनता से नशामुक्त समाज के निर्माण में सहयोग की अपील की है। पुलिस का कहना है कि यदि आसपास चरस, स्मैक या हेरोइन जैसी गतिविधियों की जानकारी मिले, तो तत्काल मानस हेल्पलाइन-1933 या स्थानीय पुलिस को सूचित करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Share This News