FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandउत्तराखंडराज्यरामनगर

उत्तराखंड बोर्ड: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट अंक सुधार परीक्षा परिणाम घोषित, लड़कियों ने मारी बाजी।

रामनगर संवाददाता। 

​रामनगर। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE), रामनगर द्वारा हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा परिणाम सुधार परीक्षा वर्ष 2026 (प्रथम) और वर्ष 2025 (तृतीय) का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। बोर्ड के सचिव विनोद कुमार ढौंडियाल ने इस संबंध में आंकड़े जारी करते हुए विस्तृत जानकारी साझा की।

​2026 प्रथम अंक सुधार परीक्षा का हाल

​हाईस्कूल: कुलpass प्रतिशत 83.13% रहा। परीक्षा में पंजीकृत 8,421 छात्रों में से 7,939 ने परीक्षा दी और 7,000 छात्र सफल रहे। इस परीक्षा में छात्राओं का प्रदर्शन (84.34%) छात्रों की तुलना में बेहतर रहा।

​इंटरमीडिएट: कुल पास प्रतिशत 73.35% रहा। कुल पंजीकृत 11,032 परीक्षार्थियों में से 10,518 परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 8,092 छात्र उत्तीर्ण घोषित किए गए। यहां भी छात्राओं का सफलता प्रतिशत (79.03%) छात्रों से बेहतर दर्ज हुआ।

​मुख्य परीक्षा में अनुत्तीर्ण रहे परीक्षार्थियों के आंकड़े

​हाईस्कूल: पंजीकृत 5,747 में से 5,469 छात्र परीक्षा में शामिल हुए और 4,326 पास हुए। कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 75.27% रहा।

​इंटरमीडिएट: पंजीकृत 9,653 में से 9,343 छात्र शामिल हुए और 6,713 छात्र सफल रहे, जिसका उत्तीर्ण प्रतिशत 69.54% रहा।

​प्राप्तांक सुधार (Marks Improvement) का प्रदर्शन

हाईस्कूल में 2,674 परीक्षार्थियों ने अंक सुधार के लिए आवेदन किया, जिनमें से 410 छात्रों के अंक सुधरे, जबकि 969 के अंक यथावत रहे। अंक सुधार का कुल प्रतिशत 37.25% दर्ज किया गया। वहीं इंटरमीडिएट में आवेदन करने वाले 1,379 छात्रों में से 410 के अंक बढ़े और 969 परीक्षार्थियों के अंक में कोई बदलाव नहीं हुआ।

​2025 तृतीय अंक सुधार परीक्षा का परिणाम

​हाईस्कूल: कुल 51 पंजीकृत छात्रों में से 44 ने परीक्षा दी और 34 सफल हुए, जिसका पास प्रतिशत 66.67% रहा।

​इंटरमीडिएट: 46 पंजीकृत छात्रों में से 43 परीक्षा में शामिल हुए और 27 परीक्षार्थी सफल रहे। इसका उत्तीर्ण प्रतिशत 58.70% रहा।

​बोर्ड सचिव विनोद कुमार ढौंडियाल ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन और परिणाम निर्माण की प्रक्रिया पूरी करने के बाद समय पर परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है।

Share This News