मुख्यमंत्री की अधूरी घोषणाओं के खिलाफ गंगोलीहाट में अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन पांचवें दिन भी जारी।

गंगोलीहाट संवाददाता।
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। गंगोलीहाट बाजार में केएमओयू स्टेशन के पास मुख्यमंत्री की 2 वर्ष पूर्व की गई “कोरी घोषणाओं” तथा क्षेत्र की बदहाल सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज टम्टा के नेतृत्व में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना व प्रदर्शन पांचवें दिन भी जारी रहा।
इस दौरान आंदोलनकारियों और प्रदर्शन का समर्थन करने पहुंचे लोगों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अधूरी घोषणाओं को जल्द से जल्द पूरा करने की मांग की।
अनशन में शामिल प्रमुख चेहरे
पांचवें दिन अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन पर बैठने वालों में मुख्य रूप से:
कांग्रेस अ.जा. प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज टम्टा
पूर्व ग्राम प्रधान (फुटसिल) षष्टी भट्ट,कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सुरेश पण्डा,दीवानी राम
प्रदर्शन को मिला व्यापक समर्थन
आंदोलनकारियों को समर्थन देने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय नेता और कार्यकर्ता पहुंचे, जिनमें उमेद सिंह, राम सिंह मेहरा, गोपाल राम, गोपु बिष्ट, गणेश रावल, गोपाल सिंह, मोहन बोरा, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष हयात सिंह बोरा, राजेंद्र सिंह बिष्ट, खड़क सिंह मेहरा, किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष (बेरीनाग) गोपाल सिंह धानिक, किसान प्रकोष्ठ के गंगोलीहाट ब्लॉक अध्यक्ष राकेश कुमार, कैलाश कुमार, मदन राम, सेवादल अध्यक्ष सुरेश सिंह और लालू प्रसाद समेत दर्जनों लोग शामिल रहे।

