FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticspputtarakhandदेहरादून

भाजपा ने किया प्रदेश प्रवक्ताओं की टीम का विस्तार, अनुकृति गुसाईं रावत को सौंपी अहम जिम्मेदारी।

देहरादून संवाददाता। 

​यह घोषणा पार्टी के प्रदेश महामंत्री एवं कार्यालय प्रभारी कुंदन परिहार द्वारा की गई। उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की संस्तुति और सहमति के बाद विभिन्न जिलों से आठ प्रमुख नेताओं को प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

​नई सूची में शामिल आठ प्रदेश प्रवक्ता:

  • ​अनुकृति गुसाईं रावत
  • ​रविंद्र जुगरान
  • ​राजेश शुक्ला
  • ​सुरेश तिवारी
  • ​शादाब शम्स
  • ​विश्वजीत नेगी
  • ​सत्यवीर चौहान
  • ​मनोज जखमोला

​मीडिया व्यवस्था को मिलेगी मजबूती

पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इस विस्तार से विभिन्न मंचों, संवाद माध्यमों और डिबेट्स में पार्टी का पक्ष और अधिक प्रभावी ढंग से रखा जा सकेगा। सभी नए मनोनीत प्रवक्ता राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और संगठन की नीतियों को जनता के बीच मजबूती से पहुंचाएंगे।

​अनुकृति गुसाईं रावत को प्रवक्ता बनाए जाने से पार्टी में महिला नेतृत्व और युवा संवाद को और अधिक बल मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share This News