बेरीनाग में भाजपा का संवाद कार्यक्रम: विधायकों ने कार्यकर्ताओं संग साधा जनसंपर्क, संगठन को मजबूती देने पर चर्चा।

बेरीनाग संवाददाता।
बेरीनाग (पिथौरागढ़): गंगोलीहाट विधानसभा के बेरीनाग भ्रमण के दौरान जनसंपर्क एवं संगठन सुदृढ़ीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डीडीहाट के विधायक श्री बिशन सिंह चुफाल और गंगोलीहाट के विधायक श्री फकीर राम टम्टा ने भारतीय जनता पार्टी के स्थानीय कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद स्थापित कर क्षेत्र के ज्वलंत मुद्दों और विकासात्मक योजनाओं पर चर्चा की।
बैठक में नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की वास्तविक रीढ़ बताते हुए कहा कि ऐसा आत्मीय मिलन और धरातलीय संवाद ही भारतीय जनता पार्टी की असली ताकत है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का यह समर्पण निश्चित रूप से क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को नई गति प्रदान करेगा और संगठन को अंतिम छोर तक और अधिक सशक्त बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।
प्रमुख पदाधिकारियों की रही मौजूदगी
संवाद कार्यक्रम के दौरान संगठन के वरिष्ठ एवं समर्पित पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। बैठक में प्रमुख रूप से त्रिलोक खाती, महेश पंत एवं जीवन पाठक,गणेश उपाध्याय, वरिष्ठ कार्यकर्ता खड़क लाल शाह, गणेश रावत, नन्दन बाफिला,दल बहादुर बाफिला, कार्यक्रम में उपस्थित सभी वरिष्ठ एवं ज्येष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं ने एक स्वर में संगठन के निर्देशों का पालन करते हुए जन-जन तक सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुँचाने का संकल्प लिया।

