FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

पिथौरागढ़: खड़ी पहाड़ी में फंसी बकरी का फायर सर्विस ने किया रेस्क्यू, बचाई बेजुबान की जान।

पिथौरागढ़ संवाददाता। 

​पिथौरागढ़। “हमारे लिए हर जीवन अनमोल है… चाहे वह इंसान हो या कोई बेजुबान।” इसी संवेदनशीलता और सेवा भाव की मिसाल पेश करते हुए पिथौरागढ़ फायर रेस्क्यू टीम ने एक खड़ी पहाड़ी में फंसी बकरी का सफल रेस्क्यू कर उसकी जान बचाई।

​शनिवार सुबह डायल 112 के माध्यम से फायर स्टेशन पिथौरागढ़ को सूचना मिली कि ग्राम गौड़िया निवासी नरेंद्र सिंह की बकरी पास ही एक खतरनाक और खड़ी पहाड़ी के बीच फंस गई है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम बिना समय गंवाए तत्काल मौके पर पहुंची।

​पहाड़ी की कठिन भौगोलिक स्थिति को देखते हुए फायर कर्मियों ने त्वरित रणनीति बनाई। टीम के जांबाजों ने रोप (रस्सी), सीट हार्नेस और कैराबिनर जैसे अत्याधुनिक रेस्क्यू उपकरणों का इस्तेमाल करते हुए बेहद जोखिम भरे हालात में पहाड़ी पर उतरकर बकरी तक पहुंच बनाई। कड़ी मशक्कत के बाद बेजुबान बकरी को पूरी तरह सुरक्षित बाहर निकालकर उसके मालिक को सौंप दिया गया।

​रेस्क्यू में शामिल जांबाज टीम:

  • ​एलएफएम: महेश कनवाल
  • ​चालक: महेंद्र सिंह
  • ​फायरमैन: मुकेश कुमार, रविन्द्र भट्ट, प्रकाश चन्द्र और राजवीर सिंह

​फायर सर्विस की इस त्वरित कार्रवाई और मानवता से भरे कार्य की स्थानीय लोगों ने भूरि-भूरि प्रशंसा की है। अपनी जान जोखिम में डालकर एक बेजुबान की रक्षा करने वाले पिथौरागढ़ फायर सर्विस के इन जांबाजों के समर्पण और सेवा भाव को हर कोई सलाम कर रहा है।

Share This News