पिथौरागढ़ यूथ कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित, नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिलाध्यक्ष धीरज बेरी ने दी बधाई।

पिथौरागढ़ संवाददाता।
पिथौरागढ़। उत्तराखंड युवा कांग्रेस द्वारा पिथौरागढ़ जिला समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों की घोषणा कर दी गई है। भारतीय युवा कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व एवं जिलाध्यक्ष धीरज बेरी के अनुमोदन के उपरांत कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है।
इस मौके पर यूथ कांग्रेस पिथौरागढ़ के जिलाध्यक्ष धीरज कुमार बेरी और जिला प्रभारी जूही चूफाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएँ दी हैं। धीरज बेरी ने कहा कि यह नई जिम्मेदारी कार्यकर्ताओं के समर्पण, मेहनत और संघर्ष का प्रतिफल है।
उन्होंने विश्वास जताया कि सभी नवनियुक्त साथी युवाओं के अधिकारों, रोजगार, शिक्षा और जनहित के मुद्दों पर पुरजोर आवाज़ उठाएंगे। संगठन को बूथ स्तर से लेकर जिला स्तर तक और अधिक मजबूत व सशक्त बनाने में सभी पदाधिकारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
घोषित की गई नई कार्यकारिणी के प्रमुख नाम:
- जिला उपाध्यक्ष: रोहित मेहरा, संजय कोहली, काजोल बसेड़ा।
- जिला महासचिव: पंकज जोशी, वैभव वर्मा, वर्षा कर्लीनी, कस्तूब शर्मा, गोपाल बिष्ट।
- जिला सचिव: दीपक सोन, मंजीत कुमार, हिमान्शु खाती, तनुजा नेगी, आशिष चन्दल, विरेन्द्र कुमार, गोपाल सिंह रावत, चन्दन टम्टा, पंकज कार्की, उमेश बनकोटी, प्रियांशु खड़ायत।
पार्टी नेतृत्व ने उम्मीद जताई है कि यह नई टीम नई ऊर्जा, उत्साह और संकल्प के साथ संगठन की विचारधारा, निष्ठा एवं अनुशासन का पालन करते हुए युवाओं के हितों के लिए निरंतर संघर्षरत रहेगी।

