राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुनस्यारी में ‘आपदा प्रबंधन’ विषय पर कैरियर काउंसिलिंग कार्यशाला का आयोजन।

मुनस्यारी संवाददाता।
मुनस्यारी। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुनस्यारी में सोमवार (07 सितंबर 2026) को कैरियर काउंसिलिंग प्रकोष्ठ के तत्वावधान में एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. उदयभान के संयोजन तथा प्रभारी प्राचार्य डॉ. राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यशाला का मुख्य विषय “आपदा प्रबन्धन के क्षेत्र में सामाजिक सेवा एवं रोजगार के अवसर” रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए नोडल अधिकारी डॉ. उदयभान ने विद्यार्थियों को कैरियर निर्माण के विभिन्न आयामों और संभावनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इसके पश्चात मुख्य वक्ता अमित कुमार टम्टा ने छात्रों को आपदा प्रबंधन के अर्थ, इसके सामाजिक सरोकारों तथा इस क्षेत्र में मौजूद रोजगार के विविध अवसरों से अवगत कराया।
महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. रिफाकत अली ने बताया कि मंच का सफल संचालन इतिहास विभाग के सहायक प्रोफेसर डॉ. प्रशांत जोशी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में प्रभारी प्राचार्य डॉ. राहुल पाण्डेय ने कार्यशाला के सफल आयोजन की सराहना करते हुए समापन की घोषणा की।
इस अवसर पर डॉ. भारत सिंह, डॉ. रिफाकत अली, मुख्य वक्ता अमित कुमार टम्टा, निधि मरौठिया, डॉ. रीतु, डॉ. रीता आर्या, डॉ. प्रशांत जोशी, डॉ. राजेन्द्र सिंह, डॉ. मनीषा पाण्डेय, डॉ. चेतन चन्द्र जोशी, डॉ. दिनेश चंद्र पाण्डेय, डॉ. अशोक कुमार मौर्या, श्रीमती प्रेमा पाण्डेय सहित महाविद्यालय का समस्त शिक्षण व गैर-शिक्षण स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

