berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

पांखू सेरा में कांग्रेस की बूथ बैठक संपन्न: मिशन 2027 के लिए संगठन की मजबूती और जनसंवाद पर जोर।

बेरीनाग संवाददाता

​बेरीनाग / गंगोलीहाट विधानसभा के अंतर्गत विकासखंड बेरीनाग के पुंगराऊघाटी–पांखू क्षेत्र स्थित पांखू सेरा बूथ में आज एक महत्वपूर्ण बूथ स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। ‘मिशन 2027’ की तैयारियों को लेकर आयोजित इस बैठक में बूथ संगठन की मजबूती, कांग्रेस की नीतियों व विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

​बैठक की अध्यक्षता एवं नेतृत्व पूर्व दर्जा राज्य मंत्री व विधानसभा प्रत्याशी खजान चंद ‘गुड्डू’ द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब बूथ स्तर का कार्यकर्ता मजबूत होता है, तभी संगठन की नींव मजबूत बनती है। गंगोलीहाट के प्रत्येक गांव की समस्याओं को समझना और जनता के हक की लड़ाई लड़ना ही प्राथमिकता है।

​वरिष्ठजनों का सम्मान और नए साथियों का स्वागत

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ सहयोगियों और सम्मानित जनप्रतिनिधियों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। इसके साथ ही क्षेत्रवासियों में कांग्रेस के प्रति भारी उत्साह देखा गया, जहां कई युवाओं और ग्रामीणों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता लेने वालों में पूरन चन्द्र जोशी, दिनेश सिंह कार्की, डिगर सिंह कार्की, लक्ष्मण सिंह कार्की, नंदी देवी, सरस्वती देवी, कृष्ण गोपाल पाठक, अमन कार्की समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे।

​प्रमुख जनमुद्दों पर संघर्ष का संकल्प

बैठक में क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं जैसे सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, रोजगार और पर्यटन के विकास को लेकर आवाज बुलंद करने का संकल्प लिया गया। नेताओं ने कहा कि हर गांव में संवाद और हर बूथ पर दस्तक के साथ ‘मिशन 2027’ को सफल बनाया जाएगा।

​वरिष्ठ पदाधिकारियों और ग्रामीणों की उपस्थिति

कार्यक्रम में पुंगराऊघाटी–पांखू ब्लॉक अध्यक्ष त्रिलोक सिंह कार्की, बेरीनाग ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष मनोज सानी, अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष व क्षेत्र पंचायत सदस्य कमल सानी, सैनिक प्रकोष्ठ अध्यक्ष नंदलाल, पांखू सेरा बूथ अध्यक्ष दीपक जोशी, धीरेन्द्र पाठक, पूर्व प्रधानाचार्य भगवान सिंह कठायत, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष केशर मेहरा, पूर्व प्रधान हेम कुमार, ग्राम प्रधान पूरन चन्द्र जोशी, मुकेश सिंह कार्की, भगत सिंह कार्की सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति, युवा और क्षेत्रीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में खजान चंद गुड्डू ने पांखू सेरा बूथ के समस्त कार्यकर्ताओं, वरिष्ठजनों और  जनता का आभार व्यक्त किया।

Share This News