berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग: ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का हुआ समापन, विधायक ने की शिक्षक भवन के लिए फर्नीचर व ब्लॉक प्रमुख ने खेल सामग्री देने की घोषणा। 

बेरीनाग संवाददाता। 

​बेरीनाग स्थानीय ब्लॉक में आयोजित दो दिवसीय शरदकालीन ब्लॉक स्तरीय प्राथमिक क्रीड़ा प्रतियोगिता धूमधाम, उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हो गई। प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक एवं विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी रहे प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया गया।

​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों के शारीरिक एवं मानसिक विकास में खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षक भवन हेतु फर्नीचर देने की घोषणा की। वहीं विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख ने क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को निखारने व बढ़ावा देने के उद्देश्य से ब्लॉक में खेल सामग्री प्रदान करने का ऐलान किया।

  • ​प्रतियोगिता परिणाम 

​बालक वर्ग (प्राथमिक)

​50 मीटर दौड़:

​प्रथम: हिमांशु कुमार (रा.प्रा.वि. सैना)

​द्वितीय: पवन सिंह (रा.प्रा.वि. डांडापानी)

​तृतीय: हर्षित कुमार (सरस्वती शिशु मंदिर पोंस)

​100 मीटर दौड़:

​प्रथम: आदित्य टम्टा (रा.प्रा.वि. कराला)

​द्वितीय: कार्तिक पाठक (रा.प्रा.वि. कराला)

​तृतीय: हर्षित कुमार (सरस्वती शिशु मंदिर पोंस)

​200 मीटर दौड़:

​प्रथम: तनिष पाठक (शिशु मंदिर पोंस)

​द्वितीय: गणेश गोस्वामी (रा.प्रा.वि. रूखनाथल)

​तृतीय: हिमांशु रावत (रा.प्रा.वि. हीपा)

​400 मीटर दौड़:

​प्रथम: रितेश कुमार

​द्वितीय: खुशाल सिंह

​तृतीय: कार्तिक पाठक

​बालिका वर्ग (प्राथमिक)

​50 मीटर दौड़:

​प्रथम: काजल (रा.प्रा.वि. हीपा)

​द्वितीय: भावना जोशी (रा.प्रा.वि. खोलागाँव)

​तृतीय: काव्या (साधना पब्लिक स्कूल बेरीनाग)

​100 मीटर दौड़:

​प्रथम: अक्षिता (रा.प्रा.वि. खोलागाँव)

​द्वितीय: कल्पना (रा.प्रा.वि. कराला)

​तृतीय: काव्या (साधना पब्लिक स्कूल बेरीनाग)

​200 मीटर दौड़:

​प्रथम: काजल कार्की (रा.प्रा.वि. हीपा)

​द्वितीय: तनुजा (रा.प्रा.वि. सानीगाँव)

​तृतीय: खुशी मेहरा (रा.आ.प्रा.वि. उडियारी)

​400 मीटर दौड़:

​प्रथम: अक्षिता

​द्वितीय: कल्पना

​तृतीय: दिव्या

​लम्बी कूद:

​प्रथम: पूर्वी मनोला

​द्वितीय: काजल कार्की

​तृतीय: सरिता

​खो-खो प्रतियोगिता:

​प्रथम (विजेता): रा.प्रा.वि. खोलागाँव (टीम: भावना, हिमानी सानी, रचना जोशी, चाँदनी कार्की, हिमानी, दिव्यांशी, अक्षिता, तनुजा, जया कार्की)

​द्वितीय (उपविजेता): काण्डे

​शिक्षकों और समन्वयकों का रहा सराहनीय योगदान

​प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में ब्लॉक खेल समन्वयक भरत मारकोना, प्राथमिक शिक्षक संगठन के अध्यक्ष कैलाश चन्द्र पंत, जूनियर शिक्षक संगठन के अध्यक्ष नवीन आर्या, योगेश पंत, सोहन आगरी, नरेन्द्र डसीला, चन्द्र शेखर बोरा, हेमा कन्याल, बीआरपी व सीआरपी सहित क्षेत्र के दर्जनों शिक्षकों और विद्यार्थियों ने अपनी सक्रिय व सराहनीय भूमिका निभाई।

​                 पुरस्कार वितरण के बाद मुख्य अतिथियों द्वारा शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता के समापन की आधिकारिक घोषणा की गई।

Share This News