berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

जिला सहकारी बैंक में निदेशक बनने पर दल बहादुर बाफिला का हुआ जोरदार स्वागत।

​बेरीनाग संवाददाता। 

बेरीनाग आज जिला सहकारी बैंक में बेरीनाग क्षेत्र से  दल बहादुर बाफिला  के निदेशक निर्वाचित होने पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य लोगों में अपार उत्साह है। इस अवसर पर आज निखिल पंत ने उनके कार्यालय पहुंचकर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भव्य स्वागत किया तथा उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

​कार्यालय में आयोजित इस औपचारिक बधाई कार्यक्रम के दौरान संगठन और क्षेत्र के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में उम्मीद जताई कि दल बहादुर बाफिला  के नेतृत्व में बैंक की योजनाओं का लाभ क्षेत्र के किसानों और आम जनता तक और अधिक प्रभावी ढंग से पहुंचेगा।

​इस दौरान नारायण सिंह बाफिला , मंडल कोषाध्यक्ष  भवानी प्रसाद टम्टा , वरिष्ठ पत्रकार जीवन धानिक , गोविंद बल्लभ पंत, तथा पूर्व मंडल महामंत्री विमलेश पंत  विशेष रूप से उपस्थित रहे और उन्होंने भी नए निदेशक को शुभकामनाएं दीं।

Share This News