बेरीनाग में तीन दिवसीय भव्य ऋषि पंचमी मेले का शुभारंभ, कलश यात्रा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां।
बेरीनाग संवाददाता।
बेरीनाग: प्रसिद्ध सीमांत क्षेत्र बेरीनाग में तीन दिवसीय पारंपरिक ऋषि पंचमी मेले का भव्य कलश यात्रा के साथ रंगारंग शुभारंभ हो गया है। मेले का औपचारिक उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक फकीर राम टम्टा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

उद्घाटन से पूर्व पुरानी बाजार से प्रसिद्ध नागमंदिर तक ढोल-नगाड़ों और जयकारों की गूंज के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली गई। सुबह से ही बेरीनाग देवता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर के पुजारी शंकर दत्त पंत ने श्रद्धालुओं को विधि-विधान से पूजा-अर्चना करवाई।
- झोड़ा-चाचरी और हुड़के की थाप रही आकर्षण का केंद्र।

मेले के दौरान पुरानी बाजार में पारंपरिक झोड़ा-चाचरी का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें “शाली कतुछन नानतिना त्यारा, शाली कि छु धिनालि” जैसे लोकगीतों की गूंज रही। जिलार राजेंद्र राम, मोहन धानिक और जोगा राम ने हुड़के की थाप पर शानदार गायन कर पूरे माहौल में समां बांध दिया।
- मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं और खरीदारों की भीड़

मेले में बागेश्वर, कांडा, कमेडी देवीनगर, धरमघर, चौकोड़ी, पांखू, थल, पुरानाथल, राईआगर, पाताल भुवनेश्वर और गंगोलीहाट समेत दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। बाहर से आए व्यापारियों की दुकानों पर लोगों ने जमकर खरीदारी की, वहीं बच्चों ने झूले और चरखे का भरपूर आनंद लिया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोतवाल नरेश कुमार गंगवार और महेश जोशी के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा, जिससे मेला शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जा सके।
- ये लोग रहे उपस्थित
इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख व्यक्तित्व:
मेला समिति: मेला संयोजक दीपक कालाकोटी, मेला अध्यक्ष राजेश रावत तथा मेला सचिव मनीष पंत।
प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार, ब्लॉक प्रमुख संगीता चन्याल, मंडल अध्यक्ष त्रिलोक खाती, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष मनोज कार्की, मंडल उपाध्यक्ष कैलाश पंत, मंडल उपाध्यक्ष नीता बाफिला, मंडल महामंत्री गणेश उपाध्याय, पूर्व मंडल महामंत्री मंजुल महेश्वर, पूर्व मंडल महामंत्री विमलेश पंत, तथा मंडल कोषाध्यक्ष भवानी प्रसाद टम्टा। ब्लॉक प्रमुख संगीता, व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत, जिला पंचायत सदस्य ऋतिक पांडे, ललित कार्की, जीवन धानिक, कमल खाती, पंकज कार्की, देवेंद्र सिंह कालाकोटी, जीवन रावत, मनमोहन मेहता, गोविंद खाती, धीरज रौतेला, कमलेश पंत, धीरज जोशी, बलवंत धानिक, नीरू कार्की, आशा भैसोड़ा, योगिता जोशी, नीमा, दीक्षा पंत, गु्ड्डी अस्वाल, करीना, मोनिका, दीपा, नेहा, चंपा और दीपिका
पंचायत एवं निकाय प्रतिनिधि: नामित सभासद मंजू बाफिला, नामित सभासद राजू पाठक, सभासद पूरन राम, सभासद नीरु कार्की, गणेश रावत, जिला पंचायत सदस्य उडियारी लक्ष्मण सिंह कार्की, जिला पंचायत सदस्य राहुल कन्याल, जिला पंचायत सदस्य रितिक पांडे, चन्द्र शेखर जोशी और महिपाल खाती। जीवन धानिक, प्रदीप महरा, नीरज पंत, कैलाश चन्याल तथा निखिल पंत आदि कई लोग मौजूद रहे।


