berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग में तीन दिवसीय ऋषि पंचमी मेले की धूम, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन। 

बेरीनाग संवाददाता। 

​बेरीनाग: सीमांत बेरीनाग क्षेत्र में ऋषि पंचमी के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय प्रसिद्ध मेले के दूसरे दिन रामलीला मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की जबरदस्त धूम रही। इस दौरान विभिन्न स्कूली बच्चों और लोक कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

​कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता खजान चंद ‘गुड्डू’ ने दीप प्रज्वलित कर किया। दूसरे दिन के सांस्कृतिक सत्र में साधना इंटर कॉलेज, बेरीनाग पब्लिक स्कूल, मल्लिकार्जुन पब्लिक स्कूल, गुरुकुल पब्लिक स्कूल और एकलव्य एकेडमी के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वहीं, पारंपरिक छोलिया नर्तक दलों द्वारा प्रस्तुत किए गए छोलिया नृत्य ने मेले में समां बांध दिया।

​मेले के दूसरे दिन बाहरी क्षेत्रों से आए व्यापारियों के स्टॉलों और बाजार में स्थानीय लोगों व श्रद्धालुओं ने जमकर खरीदारी की। बच्चों ने मेले में लगे झूले और चरखों का भरपूर आनंद उठाया। मुख्य अतिथि खजान चंद गुड्डू ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया।

  • ​सुरक्षा व्यवस्था और उपस्थिति:

मेले को शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए कोतवाल नरेश कुमार गंगवार के नेतृत्व में पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। कार्यक्रम का सफल संचालन दीपक कालाकोटी द्वारा किया गया।

​इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख संगीता, व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत, नगर पालिका अध्यक्ष हेमवती पंत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष हेम पंत, जिला पंचायत सदस्य ऋतिक पांडे, अमित पाठक, जीवन धानिक, कमल खाती, पंकज कार्की, देवेंद्र सिंह कालाकोटी, धीरज जोशी, गोविंद खाती, धीरज रौतेला, कमलेश पंत, बलवंत धानिक, महेश डसीला, दरपान राम सहित कई गणमान्य लोग व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Share This News