berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

आमहाट में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम आयोजित: आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को किया सम्मानित, स्वच्छता अभियान चलाकर दी पं. दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि।

बेरीनाग संवाददाता

​बेरीनाग।आमहाट: आमहाट स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम का गरिमामयी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज कल्याण अनुश्रवण समिति के सदस्य दीपक नेवलिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

​कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि दीपक नेवलिया ने क्षेत्र के विकास और पोषण स्तर को सुधारने में जुटी सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को साझा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने आमजन से इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

​इस अवसर पर एकात्म मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती के उपलक्ष्य में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। इसके साथ ही केंद्र परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया तथा सभी उपस्थित लोगों एवं बच्चों को फल व मिष्ठान का वितरण किया गया।

​कार्यक्रम में स्थानीय नागरिक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं उपस्थित रहीं।

Share This News